फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले : भाजपा शिखर की ओर, कांग्रेस का सूर्य हो रहा है अस्त

Sat, 24 Dec 2022 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए मेला क्षेत्र में पत्रकारों से हुई बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी का कोई भी बयान देश, भाजपा या उनकी खुद की पार्टी के लोग भी गंभीरता से नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
संगम तट पर गंगा आरती करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जैसे-जैसे कमजोर पड़ रही है, वैसे-वैसे उनकेे अंदर चिड़चिड़ापन आ रहा है। उनके बयान कभी जिम्मेदारी से भरे नहीं रहते। कांग्रेस का सूर्य अस्त हो रहा है और भाजपा लगातार शिखर की ओर बढ़ रही है।

विज्ञापन


माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए मेला क्षेत्र में पत्रकारों से हुई बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी का कोई भी बयान देश, भाजपा या उनकी खुद की पार्टी के लोग भी गंभीरता से नहीं लेते हैं। वीर सावरकर पर राहुल की टिप्पणी को लेकर केशव ने कहा कि नेहरू गांधी परिवार के अलावा जो भी महान व्यक्ति पैदा हुए हैं, उन्हें कांग्रेस के लोग महापुरुष नहीं मानते। यही इस पार्टी का संस्कार है। 

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक कांग्रेस सत्ता में रही, उसने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का चेहरा बताए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने चुटकी ली। बोले, उनके जन्म के बाद से ही उन्हें प्रधानमंत्री का चेहरा बताया जा रहा है।

फिलहाल मुझे नहीं लगता कि देश कभी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहेगा। इसके पूर्व केशव ने राहुल गांधी को लेकर दो ट्वीट भी किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘प्रेम पुजारी राहुल गांधी से क्या किसी ने प्रेम की भाषा सुनी है। अभी तक लोगों ने उनको अंड बंड संड बोलते ही सुना है’ । उधर एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘गोलमाल है सब गोलमाल। जितने नेता उतने बोल। कोई कांग्रेसी यात्रा को तपस्या बताता है तो कोई इसे प्रधानमंत्री बनने का रास्ता’। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें