फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव का सपा पर हमला : लुंगी छाप और जालीदार टोपी पहनने वाले गुंडों से भाजपा ने दिलाई निजात

Fri, 03 Dec 2021 05:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर गुंडे माफियाओं को सपा से निकाल दो तो सपा में कुछ भी नहीं बचेगा। यही हाल कांग्रेस का है। कांग्रेस से अगर भ्रष्टाचारियों  को बाहर कर दें तो कांग्रेस में भी कुछ नहीं बचेगा।
विज्ञापन
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा की तैयारी के बयान के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कहा कि 2017 के पहले यूपी में लूंगी छाप और जालीदार टोपी पहने गुंडे ही घूमते थे। इन गुंडों से सबसे ज्यादा त्रस्त व्यापारी थे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इन सब से भाजपा सरकार ने ही निजात दिलाई।

विज्ञापन


अब अब यह गुंडे ढूंढने से भी नहीं मिल रहे।  2022 का चुनाव आने वाला है इसलिए हमें ध्यान रखना होगा कि प्रदेश में 2017 से पहले वाला माहौल फिर ना बने। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर गुंडे माफियाओं को सपा से निकाल दो तो सपा में कुछ भी नहीं बचेगा। यही हाल कांग्रेस का है। कांग्रेस से अगर भ्रष्टाचारियों  को बाहर कर दें तो कांग्रेस में भी कुछ नहीं बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें