फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल बोले : मुझे भितरघात का कोई खतरा नहीं, मोदी की गारंटी दिलाएगी चुनाव में जीत

Fri, 10 May 2024 02:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अमर उजाला अपने प्रत्याशी से मिलिए कार्यक्रम के तहत पहले दिन फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने प्रश्न प्रहर में सवालों का जवाब दिया और अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने जनता के सवालों का भी पूरी बेबाकी के साथ जवाब दिया। 
विज्ञापन
प्रवीण सिंह पटेल, भाजपा प्रत्याशी, फूलपुर लोकसभा क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने जा रही है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा अपने कार्य के दम पर चुनाव जीतने जा रही है। पार्टी को भितरघात का कोई खतरा नहीं है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर चुनाव में मेहनत कर रहे हैं। विपक्ष के पास मोदी मैजिक का कोई तोड़ नहीं है।  मोदी की गारंटी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाएगी। प्रवीण पटेल शुक्रवार को अमर उजाला प्रत्याशी से मिलिए कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन










प्रवीण सिंह पटेल ने कहा कि 2014 और 2019 से तेज मोदी लहर 2024 में चल रही है। मोदी सरकार के विकसित भारत संकल्प के तहत जनता का पुरजोर आशीर्वाद मिल रहा है। सरकार के कार्यों का लाभ आम जनता और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को मिल रहा है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। यही कारण है कि मुझे फूलपुर विधानसभा के बाद फूलपुर लोकसभा का टिकट देकर पार्टी ने जो अपेक्षा की है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। तीन बार विधायक रहने के दौरान जनता के हित के लिए कराए गए कार्यों के दम पर लोकसभा में पहुंचकर जनता की आवाज उठाने का कार्य करूंगा।

विज्ञापन

फूलपुर क्षेत्र का हुआ सर्वांगीण विकास

आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तन मन धन से जुटे हैं। भाजपा के शासन काल में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है। सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, शौचालय से लेकर हाईवे और फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रयागराज नया प्रयागराज बन रहा है। जो कार्य पिछले पचास वर्षों में नहीं हुए वह पिछले दस वर्षों में हुए हैं। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने तीन बार विधायक बनाकर विश्वास जताया है। अब लोकसभा में भेजकर विकास कार्य को और गति देगी ऐसी उम्मीद है। 
विज्ञापन

प्रवीण सिंह पटेल, भाजपा प्रत्याशी, फूलपुर लोकसभा क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला।
रिंग रोड और फोरलेन का कार्य शुरू
 
अपनी उपलब्धियों के बारे में कहा कि अंदावां से नैनी को जोड़ने के लिए गंगा पर रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में चार हजार करोड़ रुपये से कार्य की शुरुआत हो गई है। गंगा में सीवर का पानी जाने से रोकनेन के लिए ट्रीटमेंट प्लांट तैयार कराया गया है। अंदावा से हंडिया के बीच फोरलेन और फाफामऊ से सहसों से बीच फोरलेन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जगतपुर में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है।

झूंसी और अंदावा का विकास कराने के लिए इसे नगर निगम प्रयागराज में शामिल कराया गया है। जिससे घर-घर सफाई, पेयजल, बिजली की व्यवस्था हुई है। सहसों को नया विकास खंड बनाया गया है। विद्युत के कई उपकेंद्र बनवाए गए हैं। शास्त्री सेतु के समानांतर एक और पुल बनाने की तैयारी चल रही है जो झूंसी से सलोरी को जोड़ने का कार्य करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें