फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई : एसटीएफ ने बिशप जॉनसन स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Fri, 27 Sep 2024 12:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) परीक्षा में पेपर लीक मामले में प्रयागराज एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। पुख्ता सबूत मिलने के बाद एसटीएफ ने बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल पारुल सोलोमन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पारुल सोलोमन, पूर्व प्रिंसपल बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल पारुल सोलोमन को बृहस्पतिवार गिरफ्तार कर लिया है। पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी एसटीएफ कार्यालय से कई गई है। देर-शाम एसटीएफ ने न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बीते 11 फरवरी 2024 को समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) की परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आयोजित की थी। यह परीक्षा बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल में हुई थी। लेकिन, परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया और विभिन्न माध्यमों से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जांच एसटीएफ को दी गई। मामले में 21 मार्च को चार अभियुक्तों के साथ म्योराबाद थाना कैंट निवासी अर्पित विनित यशवंत को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी विशप जाॅनशन गर्ल्स स्कूल एंड काॅलेज का परीक्षा संबंधी कार्य देखता था। पूछताछ में पता चला था कि पारूल सोलोमन ने ही अभियुक्त अर्पित की नियुक्ति की थी और पूर्व प्रिसिंपल के सहयोग से पेपर लीक किया गया है। इसके बाद एसटीएफ ने पूर्व प्रिसिंपल को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया, सहयोग न करने पर उनकी भूमिका और भी पुख्ता हो गई। बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया तभी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

 

विज्ञापन

केस में अब तक 17 गिरफ्तारियां

एसटीएफ की जांच में पता चला था कि इसमें भोपाल की एक प्रिंटिंग प्रेस की भी भूमिका रही थी। इसके बाद कड़ी दर कड़ी जोड़कर मामले के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा, सुभाष प्रकाश, विशाल दुबे, सुनील रघुवंशी समेत कुल 16 गिरफ्तारियां की गई। बाद में पता चला था कि परीक्षा के पेपर आरोपियों ने 12-12 लाख रुपये में बेचे थे।

क्या बोले अधिकारी

विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पूर्व प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की गई है। विवेचना अभी जारी है। अन्य जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। - लाल प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ

प्रिंसिपल की कुर्सी को लेकर विवाद के बाद आई थीं चर्चा में

बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल में प्रिंसिपल पद के लेकर मचे खींचतान के बाद जबरन चार्ज ग्रहण कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल की प्रिंसिपल पारुल सोलोमन चर्चा में आई थीं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विशप मारेस एडगर दान की मौजूदगी में कुछ लोगों ने प्रिंसिपल के कक्ष का ताल तोड़कर नए प्रिंसिपल को चार्ज ग्रहण कराया गया। इसके बाद पारुल ने छेड़खानी और मुकदमा वापसी के लिए धमकी समेत कई मामले में इसाई धर्मगुरु एडगर दान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन

एडगर दान ने लगाया था पेपर लीक में हाथ होने का आरोप

बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल कटरा में प्रिंसिपल के पद को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। प्रबंध कमेटी ने चार्ज ग्रहण कराने के लिए प्रिंसिपल के कमरे का ताला तोड़ दिया था। इसके बाद अंदर घुसकर कुर्सी पर बैठी निवर्तमान प्रिंसिपल पारुल सोलोमन को जबरन उठाने का प्रयास किया गया। इसको लेकर धक्का-मुक्की हुई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुर्सी से उठाने के बाद नई प्रिंसिपल शर्ली मसीह को कुर्सी पर बैठाकर चार्ज दिया गया था। 
 
वायरल वीडियो पर स्पष्टीकरण देते हुए एडगर दान ने दावा किया कि पारुल सोलोमन का आरओ- एआरओ पेपर लीक मामले में नाम आया है। एसटीएफ इनको बार-बार बुला रही है और यह नहीं जा रही हैं। इसके बाद इनको बर्खास्त कर दिया गया। नई प्रिंसिपल को नियुक्त किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें