फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AU : इलाहाबाद विवि में दाखिला न मिलने पर छात्रों ने कॉलेजों से मुंह मोड़ा, UG में 40309 ने कराया था रजिस्ट्रेश

Fri, 27 Sep 2024 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि और कॉलेजों में 30 सितंबर से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं और प्रवेश प्रक्रिया बंद होने वाली है। इसके बावजूद कॉलेजों में बीए की 30 से 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं। बीकॉम में भी 20 से 30 फीसदी तक सीटें रिक्त हैं, जबकि बीएससी की सीटें भी अब तक पूरी तरह से नहीं भरी हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक की 6860 सीटों पर दाखिले के लिए छह गुना अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए थे। माना जा रहा था कि जिन्हें इविवि परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा, वे कॉलेजों में दाखिला लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इविवि में रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी संघटक कॉलेजों में एडमिशन के लिए पहुंचे ही नहीं और कॉलेजों में काफी संख्या में सीटें खाली हैं। विश्वविद्यालय के 11 संघटक महाविद्यालयों में 21534 सीटें हैं।

विज्ञापन


इविवि और कॉलेजों में 30 सितंबर से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं और प्रवेश प्रक्रिया बंद होने वाली है। इसके बावजूद कॉलेजों में बीए की 30 से 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं। बीकॉम में भी 20 से 30 फीसदी तक सीटें रिक्त हैं, जबकि बीएससी की सीटें भी अब तक पूरी तरह से नहीं भरी हैं।

प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले इविवि में दाखिले के लिए 40309 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए थे। इनकी प्राथमिकता विवि परिसर में दाखिला लेने की थी। अगर विश्वविद्यालय में स्नातक की सभी सीटें भर जाती हैं तो भी 33449 अभ्यर्थी दाखिले से वंचित रह जाएंगे। अगर इनमें से 21534 अभ्यर्थियों ने भी संघटक महाविद्यालयों में दाखिला लिया होता तो कॉलेजों में सभी सीटें भर जातीं।
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि सीयूईटी का परिणाम देर से आने के कारण प्रवेश प्रक्रिया में विलंब से शुरू हुई और इसी वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने राज्य विवि या दूसरे विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में प्रवेश ले लिए। नतीजा कि विवि के संघटक महाविद्यालयों के सामने सीटें भरने की चुनौती खड़ी हो गई है और कॉलेजों को प्रवेश के लिए अभ्यर्थी ही नहीं मिल रहे हैं, जबकि सीयूईटी में शामिल और गैर सीयूईटी सभी अभ्यर्थियों को एडमिशन के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन

इविवि ने जारी किए कई पाठ्यक्रमों के कटऑफ

इविवि ने स्नातक के कई पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार को नए कटऑफ जारी किए। बीएससी गणित में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 396, ईडब्ल्यूएस का 343 अंक है और ऑनलाइन दाखिले 28 सितंबर शाम पांच बजे तक होंगे।

बीकॉम में अनारक्षित वर्ग में न्यूनतम 348, ईडब्ल्यूएस में 307 से 308, ओबीसी में 289 से 291, एससी वर्ग में 201 से 203 अंक पाने वाले अभ्यर्थी 28 सितंबर पूर्वाह्न 11:55 बजे तक प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, पांच वर्षीय बीसीए-एमसीए (डाटा साइंस) में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 399, ओबीसी का 325, ईडब्ल्यूएस का 335, एससी का 226 अंक है जबकि एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।

बीवोक मीडिया प्रोडक्शन में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 142 अंक है। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। बीएड मीडिया स्टडीज में ओबीसी वर्ग का कटऑफ 252, ईडब्ल्यूएस का 276, एससी का 85 अंक है। एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए में अनारक्षित का कटऑफ 395, ओबीसी का 342 अंक है। प्रवेश 27 सितंबर दोपहर तीन बजे तक होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें