कैंट में रहने वाले भुक्तभोगी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि फेसबुक पर पूनम अग्रवाल नाम की युवती ने उनसे संपर्क किया और व्हाट्सएप नंबर मांगा। मुवक्किल समझकर उन्होंने उसे अपना नंबर दे दिया। कुछ दिनों बाद रात 9.30 बजे के करीब युवती ने उनके पास वीडियो कॉल किया। चैटिंग के दौरान ही उसने अधिवक्ता की अश्लील तस्वीर तैयार कर ली और फिर इसे वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा।
अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उनसे रुपये मांगे गए और न देने पर तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। बदनामी के डर से उन्होंने अविनाश वर्मा के एचडीएफसी बैंक स्थित खाते में कुल 94 हजार रुपये भेज दिए। इनमें से 31500 चेक व शे ष 63 हजार रुपये नेफ्ट के जरिए दिए गए। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। कैंट पुलिस ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर युवती समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।