फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बैंक प्रबंधक को पिस्टल की बट से पीटा, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक को पिस्टल की बट से पीटा, पांच पर केस
विज्ञापन

पांच हजार रुपये लूटने का भी आरोप
प्रयागराज। सिविल लाइंस में नॉदर्न रेलवे मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक गौतम को पिस्टल की बट से पीटने और पांच हजार नकद लूटने का मामला सामने आया है। उन्होंने बैंक प्रतिनिधि सामान्य निकाय चुनाव के प्रत्याशी को नामजद करते हुए कुल पांच लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से लखनऊ निवासी दीपक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह नॉदर्न रेलवे बैंक परिसर में ही रहते हैं। बैंक प्रतिनिधि सामान्य निकाय चुनाव के लिए प्रयागराज मंडल की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। 22 अप्रैल की सुबह 8.30 बजे प्लेटफार्म नंबर छह के पीछे स्थित बूथों का निरीक्षण कर लौटते वक्त प्रतिनिधि पद प्रत्याशी रुकमानंद पांडेय ने जातिसूचक गालियां देते हुए उन्हें पिस्टल की बट से पीटना शुरू कर दिया। उनके दो साथियों ने बीचबचाव किया तो आरोपी ने अपने चार साथियों को बुला लिया। जिसके बाद उन्हें जमकर पीटा गया। साथ ही पांच हजार नकद व चुनाव संबंधी कागजात छीन लिए। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें