फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी गृह विज्ञान के लिए बीएड की अर्हता अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी गृह विज्ञान की भर्ती के लिए बीएड डिग्री धारक ही आवेदन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी गृह विज्ञान में आवेदन के लिए बीएड अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड की ओर से 15 मार्च को टीजीटी का विज्ञापन जारी किया गया था। उस दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों में टीजीटी गृह विज्ञान के लिए बीएड अनिवार्य है, इस बात का उल्लेख नहीं था। लेकिन, गृह विज्ञान के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी बिना बीएड डिग्री के आवेदन नहीं कर पा रहे थे। अभ्यर्थियों की शिकायत पर बोर्ड ने विज्ञापन में संशोधन करते हुए टीजीटी गृह विज्ञान के लिए बीएड अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिन आगे बढ़ाने की मांग
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट एवं सर्वर में लगातार आ रही परेशानी को दूर करने के लिए प्रतियोगी छात्रों ने मांग की है। उनका कहना है कि सर्वर में लगातार परेशानी हो रही है, ऐसे में चयन बोर्ड टीजीटी, प्रवक्ता के लिए आवेदन की तिथि 10 दिन आगे बढ़ाए। अभ्यर्थी लगातार आवेदन करने में लगे हैं, सर्वर पर दबाव होने के चलते आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। मांग करने वालों में युवा मंच के अनिल सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें