फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक अशरफ हत्याकांड : मुख्य गवाह इंस्पेक्टर राजेश मौर्य की कोर्ट में हुई गवाही, अगली सुनवाई 27 अगस्त को

Thu, 08 Aug 2024 04:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

15 अप्रैल 2023 को पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) के गेट पर कर दी गई थी। माइक आईडी और कैमरा हाथ में लेकर मीडिया कर्मी बनकर नजदीक आए शूटरों ने दोनों भाइयों को गोली से छलनी कर दिया।
विज्ञापन
माफिया अतीक-अशरफ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिज अजीम उर्फ अशरफ की हत्या के मामले में धूमनगंज थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर राजेश मौर्य की बृहस्पतिवार को जिला अदालत में फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय में गवाही हुई। मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी। 

विज्ञापन


15 अप्रैल को कॉल्विन अस्पताल के गेट पर हुई थी माफिया की हत्या

15 अप्रैल 2023 को पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) के गेट पर कर दी गई थी। माइक आईडी और कैमरा हाथ में लेकर मीडिया कर्मी बनकर नजदीक आए शूटरों ने दोनों भाइयों को गोली से छलनी कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के वक्त इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्य मौके पर मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें