धूमनगंज में सेना के जवान के पिता राम सिंह से अतीक अहमद के गुर्गों ने दो लाख की रंगदारी मांगी। आरोप है कि रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। उनका बेटा सेना मं है जो गैरप्रांत में ड्यूटी पर है।
आरोप है कि 15 अक्तूबर को मुबारकपुरवा कोटवा का रहने वाला अबू कैस उर्फ सोनू अपने दो बेटों संग उसके घर आया और मारपीट व गालीगलौज करते हुए दो लाख रंगदारी मांगी। भुक्तभोगी का आरोप है कि आरोपी अतीक अहमद गैंग के सदस्य हैं जिनकी सहमति के बिना कोई भी इस क्षेत्र में जमीन नहीं खरीद सकता। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी एक साल पहले भी उससे 50 हजार रुपये रंगदारी ले चुके हैं। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
अश्लील वीडियो बनाकर शिक्षिका को किया ब्लैकमेल, केस
कोतवाली क्षेत्र निवासी शिक्षिका को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। उसने पूर्व पति पर केस दर्ज कराया है। पीड़िता प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2010 में हुई थी। आरोप है कि पति अश्लील वीडियो बनाता था और विरोध पर मारता-पीटता था। इसी को लेकर 2017 में वह पति से अलग हो गई। इसके बाद से वह अश्लील फोटो, वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा है। 17 अक्तूबर को उसने सोशल मीडिया के जरिए फोटो व वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेज दिए। अब राह चलते रोककर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।