फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल नेता हत्याकांड : आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरी पुलिस की गाड़ी, बोले- आरोपी को हमारे हवाले कर दो

Mon, 08 Jul 2024 10:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोरांव थाना क्षेत्र के अब्दालपुर अचकवापुर में अपना दल एस के नेता इंद्रजीत पटेल की हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों आरोपी को सौंपने की मांग करने लगे। पुलिस ने किसी तरह से आरोपी को गाड़ी में बैठाया। लेकिन ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया और आरोपी को सौंपने पर अड़े रहे। किसी तरह से समझाने बुझाने के बाद पुलिस आरोपी सर्वेश को लेकर गांव से बाहर निकल सकी।

विज्ञापन
घटना के बाद गांव में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना दल एस के नेता और एलएलबी के छात्र की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। परिजन हिरासत में लिए गए आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। पुलिस परिजनों को समझाती रही। करीब ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में अफसरों के समझाने के बाद परिजन शांत हुए।

 

धमकी दी थी, वकील नहीं बनने दूंगा

मृतक के परिजनों ने बताया कि जून में ही इंद्रजीत ने एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। अभी रिजल्ट नहीं आया था और वह एक अधिवक्ता के साथ रहकर काम सीख रहा था। आरोप यह भी है कि सर्वेश अक्सर उसे धमकाया करता था कि वह उसे वकील नहीं बनने देगा।

 

बोला, जमीन वापस नहीं दे रहा था

पुलिस हिरासत में पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसके बुजुर्गों ने इंद्रजीत के घरवालों को जमीन दान में दी थी। इसमें से ही कुछ जमीन वह मांग रहा था,जिसे देने से इंद्रजीत लगातार इन्कार कर रहा था। इसी को लेकर उसने यह वारदात की। सर्वेश का पिता रामसुमेर व दो भाई सब्जी बेचते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है और फाफामऊ स्थित एटीएम में गार्ड है। घटना के बाद वह गांववालों को भी धमकाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सांसद प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल और सपा विधायक आरके वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

बुझ गया घर का चिराग
इंद्रजीत तीन बहनों में से इकलौता भाई था। बड़ी बहन विनीता की शादी इसी साल 10 मई को हुई थी, जबकि अभी दो बहनों की शादी होनी है। उसकी हत्या की खबर पर मां सविता देवी व बहनें फूट-फूटकर रोने लगीं। मां की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल भी ले जाना पड़ा। पिता देवतादीन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सूचना पर वह भी घर आने के लिए चल दिए थे।
 

तीन लोगों की हत्या करने की तैयारी में था आरोपी
मृतक की चाची कमलेश कुमारी ने बताया कि सर्वेश तीन लाेगों की हत्या करने की फिराक में था। उसने बताया कि हत्या के बाद आरोपी अपने घर भी गया था। वहां इंद्रजीत की हत्या करने की जानकारी उसने दी तो उसकी मां ने उसको डंडा लेकर खदेड़ लिया। तब दोनों हाथ से असलहे लहराते हुए उसने कहा कि दो और लोगों को वह खोज रहा है। मिलने पर उनकी भी हत्या कर देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें