Prayagraj News : स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला।
नैनी स्थित युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा, अभी हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। 25 वर्षों बाद आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर देश को और बड़ा बनाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री के पांच संकल्पों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत से ही यह संभव हो पाएगा।
उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में भारत के उभरने, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, राम मंदिर निर्माण सहित मोदी सरकार की अन्य उपलब्धियां भी गिनाईं। कार्यक्रम में सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, सचिव खेल मंत्रालय संजय कुमार आदि मौजूद थे।
Prayagraj News : संगमनगरी से स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला।
युवाओं ही नहीं अफसरों-कर्मचारियों का भी अभियान
मंत्री ने मंत्रियों तथा समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा, यह सिर्फ युवाओं का ही नहीं बल्कि अफसरों, कर्मचारियों तथा समाज के हर वर्ग का अभियान है। अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील के साथ ही उन्होंने लोगों को स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर उन्होंने अभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।
प्रयागराज और यूपी रहेगा अव्वल
समारोह में मौजूद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा, स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश भर में कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि प्लास्टिक कचरा निस्तारण में प्रयागराज और उत्तर प्रदेश फिर पूरे देश में अव्वल रहेगा।