दोनों साइड हो सकेगी 600 चार पहिया वाहनों की पार्किंग
प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के बाद यहां पार्किंग का दायरा बढ़ जाएगा। फिलहाल यहां 100 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन पुनर्विकास के बाद यहां 600 चार पहिया वाहन दोनों साइड में खड़े हो सकेंगे। इसके लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी।
वर्ष 2060 की अनुमानित भीड़ की दृष्टि से हो रही तैयारी
प्रयागराज जंक्शन का पुनर्विकास वर्ष 2060 की अनुमानित भीड़ एवं ट्रैफिक लोड को देखते हुए किया जा रहा है। इसी के अनुसार इसकी डिजाइन भी तैयार की गई है। स्टेशन के पुनर्विकास सहित यहां रिटायरिंग रूम, प्रतीक्षालय, पार्सल ऑफिस, फूड प्लाजा आदि शिफ्ट किया जाएगा। 20,483 स्क्वायर मीटर एरिया में जंक्शन के पुनर्विकास का काम 48 माह में होना है।
प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को एयरपोर्ट सरीखी विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें यात्रियों के लिए स्काईवॉक, एस्केलेटर और लिफ्ट भी लगाई जाएगी। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर।