फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली मामले में एक और अभ्यर्थी प्रयागराज में गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले में पकड़ा गया बलवंत कुमार। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली मामले की विवेचना में जुटी एसटीएफ ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। परीक्षा में बतौर अभ्यर्थी शामिल होने वाले और सरगना केएल पटेल के मददगार बलवंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ अफसरों ने बताया कि वह खुद परीक्षा में बैठने के साथ ही सरगना तक अभ्यर्थियों को लानेे का काम करता था। 
विज्ञापन


एसटीएफ स्थानीय इकाई के इंस्पेक्टर केशवचंद्र राय ने आरोपी को फाफामऊ मेें गोहरी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। सूचना मिली थी कि वह नैनी जेल में बंद सरगना केएल पटेल से मिलने आने वाला है। एसटीएफ के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी बलवंत ने बताया कि वह बस्ती जिले के कनवारी थाना स्थित कनैला खास का रहने वाला है।

69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा में वह खुद अभ्यर्थी था और मामले में जेल भेजे जा चुके कमल पटेल व शशिकृष्ण सरोज के माध्यम से सरगना केएल पटेल के संपर्क में आया था। पहले उसने खुद परीक्षा पास करने के लिए सेटिंग की और फिर अन्य कई अभ्यर्थियों को भी गिरोह के सरगना व अन्य सदस्यों से मिलवाने का काम करने लगा। बता दें कि मामले में सरगना केएल पटेल समेत 11 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं जिनमें दो अभ्यर्थी धर्मेंद्र पटेल व विनोद कुमार शामिल हैं। 

पांच लाख में हुई थी डील, दो लाख एडवांस

आरोपी बलवंत ने पूछताछ में बताया कि सरगना केएल पटेल ने उसे पांच लाख में परीक्षा पास कराने की बात तय की थी। जिसमें से दो लाख रुपये उसने एडवांस दिए थे। बाद में कमीशन का लालच मिलने पर वह अपने जानने वाले अन्य अभ्यर्थियों को भी गिरोह के लोगों से मिलवाने लगा। 
विज्ञापन


परीक्षा में मिले 120 अंक
एसटीएफ अफसरों ने बताया कि आरोपी बलवंत न सिर्फ 69 हजार भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ बल्कि परीक्षा पास भी की। उसे 120 अंक मिले। पूछताछ में उसने बताया कि केएल पटेल एंड कंपनी ने अन्य अभ्यर्थियों की तरह उसे भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये नकल कराई। 

पिता किसान, इंटर कॉलेज मेें पढ़ाता भी था आरोपी
गिरफ्तार किया गया बलवंत के पिता किसान हैं जबकि वह परीक्षाओं के संबंध में प्रयागराज आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिराह के सदस्यों से हुई जिसके बाद वह सरगना तक पहुंचा। वह बस्ती के इंटर कॉलेज में पढ़ाता भी था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें