जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि शेष चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जल्द होगी। मंगलवार को 50 से अधिक लोगों ने सपा की सदस्यता भी ग्रहण की।
जिले की 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई। सपा के 8 प्रत्याशियों ने पहले दिन ही नामांकन फार्म खरीद लिए। नामांकन की तारीख एक-दो दिन में घोषित हो जाएगी।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि शेष चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जल्द होगी। मंगलवार को 50 से अधिक लोगों ने सपा की सदस्यता भी ग्रहण की।
प्रेस वार्ता के दौरान ही जिला अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि इनमें कई लोग बसपा छोड़कर आए हैं। यह भी दावा किया कि सपा जॉइन करने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
शहर पश्चिमी की सीट गठबंधन में शामिल अपना दल कमेरावादी को दिए जाने के सवाल पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। सिर्फ नेतृत्व का जो निर्णय होगा उसे माना जाएगा।