फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : बिना कार्ड दिखाए किताब ले जाने से मना करने पर लाइब्रेरियन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि में ट्रेनी लाइब्रेरियन की पिटाई
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्कालय में तैनात ट्रेनी लाइब्रेरियन संजीव पांडेय की पिटाई करने का मामला सामने आया है। उन्होंने कर्नलगंज थाने में चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

संजीव अप्रेंटिस बोर्ड कानपुर से ट्रेनिंग कर रहा है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 13 मई को इविवि लाइब्रेरी में वह ड्यूटी पर था। तभी एक छात्र बिना कार्ड दिए ही चार किताबें ले जाने लगा। मना करने पर उसने व उसके साथियों ने गालीगलौज करते हुए उसे बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। जिसमें आरोपियों की तस्वीर भी है। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें