फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

allahabad University : तीन विभागों को कल मिलेंगे नए शिक्षक, कार्य परिषद की बैठक में खुलेगा लिफाफा

Fri, 20 May 2022 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि में 21 मई को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक प्रस्तावित है, जिसका एजेंडा शिक्षक और कर्मचारी भर्ती है। इसमें सेंटर ऑफ थिऐटर एंड फिल्म, जंतु विज्ञान एवं संस्कृत विषय में शिक्षकों के चयन का लिफाफा खोला जाएगा।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के तीन विभागों को शनिवार को नए शिक्षक मिल जाएंगे। 21 मई को कार्य परिषद की बैठक बुलाई गई है, जिसमें शिक्षक भर्ती का लिफाफा खोला जाएगा। इसके साथ ही ग्रुप-ए के तीन पदों मेडिकल अफसर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और ऑडिटर के  लिए भर्ती पर भी अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन



इविवि में 21 मई को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक प्रस्तावित है, जिसका एजेंडा शिक्षक और कर्मचारी भर्ती है। इसमें सेंटर ऑफ थिऐटर एंड फिल्म, जंतु विज्ञान एवं संस्कृत विषय में शिक्षकों के चयन का लिफाफा खोला जाएगा।


26 अप्रैल को सेंटर फॉर थिएटर एंड फिल्म में असिस्टेंट प्रोफेसर और 27 अप्रैल को जंतु विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के पदों के लिए साक्षात्कार हुआ था। संस्कृत विषय में 17 मई को शिक्षकों के 25 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू शुरू हुआ था, जो 20 मई को पूरा होगा। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 19, एसोसिएट प्रोफेसर के चार एवं प्रोफेसर के दो पद शामिल हैं।
विज्ञापन



वहीं, कर्मचारी भर्ती ग्रुप-ए के तहत मेडिकल अफसर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और ऑडिटर के एक-एक पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्य परिषद में इन पदों की भर्ती पर भी अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इविवि में शिक्षकों के कुल 596 पदों पर भर्ती होनी है।


इसके तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 356, 40 विषयों में एसोसिएट प्रोफेसर के 170 और 36 विषयों में प्रोफेसर के 70 पदों पर भर्ती की जानी है। इविवि की आठ अप्रैल को हुई कार्य परिषद की बैठक में पांच विभागों में शिक्षकों के 48 पदों पर भर्ती का लिफाफा खोला गया था। चयनितों को नियुक्ति भी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें