फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विविः पूर्व रजिस्ट्रार कर्नल हितेश की वापसी का उठा मुद्दा

Sun, 15 Mar 2020 01:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इविवि - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन
मंत्रालय की जांच कमेटी के सामने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने छात्रनेता अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में छात्रसंघ की बहाली, पूर्व रजिस्ट्रार कर्नल हितेश लव की वापसी और यौन उत्पीड़न के आरोपी एक शिक्षक को प्रशासनिक पद से हटाए जाने का मुद्दा उठाया। तीनों ही मामले पूर्व कुलपति प्रो. हांगलू के कार्यकाल के हैं और इन तीनों मुद्दों पर प्रो. हांगलू को चौतरफा विरोध कर सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


छात्रों ने मांग की कि छात्रसंघ की बहाली हो, बर्खास्त किए गए पूर्व रजिस्ट्रार कर्नल हितेश लव की वापसी हो और यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को प्रशासनिक पद से हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान मसूद अंसारी, अरविंद यादव, अर्जुन कुशवाहा, मंगल, मोहम्मद जैद आदि मौजूद रहे।

वहीं सदस्यों के सामने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र ने प्रो. हांगलू के खिलाफ लगे वित्तीय, अकादमिक एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों से संबंधित साक्ष्य जांच टीम को सौंपे।
विज्ञापन


वहीं, ऋचा सिंह ने जांच टीम के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि महिला सुरक्षा गाइडलाइन विश्वविद्यालय में अब तक नहीं बनी है। यह शिकायत भी की कि पूर्व कुलपति दोषी शिक्षक की जांच को लंबित रखते थे एवं शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जाता था। आज भी वही स्थिति है। ऋचा ने कहा कि पूर्व कुलपति ने विश्वविद्यालय के संसाधनों को गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए किन लोगों को लाभ पहुंचाया, इसकी जांच बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें