फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : ऑनलाइन क्लास के दौरान व्हाट्सएप पर महिला अतिथि प्रवक्ता को अभद्र मैसेज भेजने पर छात्र निष्कासित

Tue, 19 Apr 2022 07:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतिथि प्रवक्ता के द्वारा लिखित शिकायत का संज्ञान लेते हुए इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने छात्र निलंबित करने के साथ ही निर्धारित अवधि के भीतर अपने अभिभावक के साथ विवि में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी किया था। छात्र के द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर छात्र को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। 
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन क्लास के दौरान इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की अतिथि प्रवक्ता को अभद्र मैसेज भेजने के मामले में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र जीतेश प्रकाश मिश्र को विवि प्रशासन ने निष्कासित कर दिया है। अतिथि प्रवक्ता के द्वारा लिखित शिकायत का संज्ञान लेते हुए इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने छात्र निलंबित करने के साथ ही निर्धारित अवधि के भीतर अपने अभिभावक के साथ विवि में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी किया था। छात्र के द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर छात्र को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। 

विज्ञापन



ऑनलाइन क्लास के दौरान भेजा था अभद्र मैसेज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन कक्षा के दौरान महिला शिक्षकों को व्हाट्स एप पर अभद्र मैसेज भेजने का आरोप बीए द्वितीय वर्ष के छात्र जितेश प्रकाश मिश्रा पर लगा था। महिला शिक्षकों ने इसकी लिखित शिकायत की थी। 


महिला अतिथि प्रवक्ता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन कक्षा के दौरान जितेश ने उनके व्हाट्स एप नंबर पर अभद्र मैसेज भेजे। साथ ही वह अन्य छात्रों के बीच भी सोशल मीडिया, विशेषकर व्हाट्स एप के माध्यम से महिला अतिथि प्रवक्ता के बारे में अफवाहें फैला रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहीं हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छात्र को जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस

चीफ प्रॉक्टर ने छात्र को जारी निलंबन एवं कारण बताओ नोटिस में लिखा है कि यह कृत्य अनुशासनहीनता और अपराध की श्रेणी में आता है। इस आरोप में जितेश को विश्वविद्यालय से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। साथ ही छात्र से कहा गया है कि वह 19 अप्रैल को अपने अभिभावक के साथ चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में अपराह्न दो बजे से तीन बजे के बीच उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण दे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें