डाटा साइंस में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी
इविवि ने पांच वर्षीय बीसीए एवं एमसीए (डाटा) साइंस में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी कर दिया है। नए कटऑफ के तहत तीन से चार सितंबर के बीच रजिस्ट्रेशन एवं डाक्यूमेंट अपलोडिंग की प्रक्रिया पूरी होगी और पांच सितंबर को शाम पांच बजे तक अभिलेख सत्यापन होगा एवं फीस जमा होगी। अनारक्षित वर्ग में 457, ओबीसी में 390, ईडडब्ल्यूएस में 420, एससी वर्ग में 160 या अधिक अंक पाने वाले, एसटी वर्ग और कर्मचारी पाल्य कोटा के सभी अभ्यर्थी इस पाठ्यक्रम की काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
आर्यकन्या, एसएस खन्ना में कल से स्नातक प्रवेश
कार्यकन्या डिग्री कॉलेज में चार सितंबर से बीए एवं बीकाॅम में स्नातक प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक के अनुसार महाविद्यालय में बीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में जो छात्राएं इविवि की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल हो चुकी हैं, वे एबीसी आईडी एवं अन्य प्रपत्रों के साथ चार सितंबर से शुरू होने जा रही काउंसलिंग में शामिल हो सकती हैं। काउंसलिंग 11 से दो बजे तक होगी। वहीं, एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का प्रवेश कार्य चार सितंबर को सुबह 11 बजे से महाविद्यालय के कांन्फ्रेंस हॉल में शुरू होने जा रहा है। प्राचार्य प्रो. लालिम सिंह के अनुसार छात्राएं प्रवेश समिति से संपर्क करें।
राजर्षि टंडन में कल से बीए, बीकॉम में प्रवेश
इविवि के संघटक राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में भी चार सितंबर से बीए एवं बीकॉम में प्रवेश शुरू होने जा रहे हैं। प्राचार्य प्रो. रंजना त्रिपाठी के अनुसार सीयूईटी एवं इविवि की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल छात्राएं सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक प्रवेश के लिए कॉलेज में संपर्क करें।