फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : विश्वविद्यालय में 24 नवंबर से शुरू होंगे दाखिले, कट ऑफ जारी 

Wed, 17 Nov 2021 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में प्रवेश की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। पहले दिन 24 नवंबर को बीएससी बायो के अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। इसके लिए प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को कटऑफ जारी कर दिया गया है। बीएससी के को-कोआर्डिनेटर  प्रो. केएन उत्तम की विज्ञप्ति के मुताबिक 24 नवंबर को बीएससी बायो में 187 या इससे अधिक अंक पाने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन


25 नवंबर को ओबीसी वर्ग के 164 या इससे अधिक, एससी वर्ग के 142 या इससे अधिक एवं एसटी वर्ग के 102 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। वहीं, 26 नवंबर को बीएससी गणित में सभी वर्ग 184 या इससे अधिक, 27 को सभी वर्ग के 174 या इससे अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है। बीकॉम प्रवेश के को-कोआर्डिनेटर प्रो. आरके सिंह के अनुसार 25 नवंबर को बीकॉम सभी वर्ग के 178 या इससे अधिक, एसटी वर्ग के 78 या इससे अधिक अंक वालों को बुलाया गया है।

26 को सभी वर्ग के 169 या इससे अधिक अंक, एससी वर्ग के 131 या इससे अधिक, एसटी वर्ग के 68 या इससे अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है। 28 को ईडब्ल्यूएस के 158 या इससे अधिक, ओबीसी वर्ग के 157 या इससे अधिक, एससी वर्ग के 126 या इससे अधिक, एसटी वर्ग के 68 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यथियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संयुक्त बेरोजगार संघर्ष समिति के निकाली पदयात्रा
अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस पर बुधवार को संयुक्त बेरोजगार संघर्ष समिति की ओर से नई शिक्षा नीति के विरोध में एवं छात्र हितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर कारपेंट्री चौराहा कटरा से छात्रसंघ भवन तक पद-यात्रा निकाली गई। पदयात्रा में शामिल युवाओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 
चंद्रशेखर शेखर अधिकारी आजाद ने कहा कि 2016-17 के दारोगा भर्ती में प्रशिक्षण कराने के बाद भी अभी तक नियुक्ति नहीं दी गयी। अभी तक प्रदेश सरकार के पास 5 लाख सरकारी पद रिक्त हैं। लेकिन सरकार विज्ञापन जारी नहीं कर रही है। सरकार छात्रों के साथ धोखा कर रही है। बेरोजगारी चरम पर है। प्रदर्शन में आकाश चौहान, वेद प्रकाश सिंह, सौरभ सिंह बंटी, अक्षय क्त्रसंतिवीर, शैलेष मिश्रा, योगेश सिंह, अतुल सिंह, शिवम सिंह, रजनीश, लकी सिंह, अभिषेक चौबे आदि शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें