तीन दिसंबर तक भेज सकते हैं आवेदन
प्रशासनिक सुधार निदेशालय, लखनऊ में शोध अधिकारी, विज्ञापन संख्या 02/2020-21, विभाग संख्या- एस 10/3 के रिक्त चार पदों (02 अनारक्षित, 01 ओबीसी, 01 एससी) के अभ्यर्थी आवेदन पत्र / अभिलेख तीन दिसंबर 2021 तक भेज सकते हैं। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में त्रुटिवश यह तिथि नवंबर 2021 प्रकाशित हो गई थी। इससे संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट http//uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।
साक्षात्कार 25 नवंबर से
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से समाज कल्याण विभाग के अधीन राजकीय गोविंद बल्लभ पंत पॉलीटेकिभनक लखनऊ मेें प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण (प्राविधिक) का साक्षात्कार 25 नवंबर को होगा। प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण (प्राविधिक), सिविल अभियंत्रण (प्राविधिक) तथा कर्मशाला अधीक्षक का साक्षात्कार 26 नवंबर को होगा। अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञप्ति आयेाग की वेबसाइट http//uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। यह जानकारी संयुक्त सचिव ओम प्रकाश मिश्र ने दी।
महाप्रभु पब्लिक स्कूल के छात्र ने लहराया परचम
श्री नारायण आश्रम प्रांगण स्थित महाप्रभु पब्लिक स्कूल की उपलब्धि तालिका में एक और कीर्तिमान जुड़ गया है। विद्यालय के छात्र अजय यादव ने एली क्लब के तत्वावधान में आयोजित 23 वी मिस्टर टीन इंडिया-2021 लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिर्काउ में फर्स्ट रनर अप के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है। यह प्रतियोगिता 31 अक्तूबर को नई दिल्ली में आयोजित हुई थी। कक्षा 12 वीं जीवविज्ञान के छात्र अजय यादव की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रविंदर बिरदी ने शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।