कोविड के दौरान इविवि के हॉस्टल बंद कर दिए गए थे। इस दौरान तमाम छात्रों ने अपने-अपने पाठ्यक्रम पूरे कर लिए और उनके हॉस्टल आवंटन की अवधि भी पूरी हो गई, इसके बावजूद कमरों पर उनका कब्जा था। वहीं, इविवि प्रशासन ने नए छात्रों को हॉस्टल आवंटित कर दिए।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के डायमंड जुबली (डीजे) हॉस्टल के 71 कमरे सोमवार को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिए गए। इन कमरों में 132 छात्र रहे थे, जिनके आवंटन की अवधि पूरी हो चुकी है। इन छात्रों को नोटिस जारी कर हॉस्टल के कमरे छोड़ने को कहा गया था, ताकि नए आवंटियों को कमरों पर कब्जा दिलाया जा सके।
विज्ञापन
कोविड के दौरान इविवि के हॉस्टल बंद कर दिए गए थे। इस दौरान तमाम छात्रों ने अपने-अपने पाठ्यक्रम पूरे कर लिए और उनके हॉस्टल आवंटन की अवधि भी पूरी हो गई, इसके बावजूद कमरों पर उनका कब्जा था। वहीं, इविवि प्रशासन ने नए छात्रों को हॉस्टल आवंटित कर दिए, लेकिन अवैध कब्जे के कारण नए छात्रों को हॉस्टल के कमरों पर कब्जा नहीं मिल सका। इस पर हॉस्टल के संरक्षण प्रो. वीके राय और अधीक्षक डॉ. विनम्र सेन सिंह ने छात्रों को नोटिस जारी कर 30 मई तक हॉस्टल छोड़ने के निर्देश दिए थे।
सोमवार को हॉस्टल के 71 कमरे अवैध कब्जे से मुक्त करा लिए गए। इनमें 132 छात्र रहे रहे थे। ऐसे 61 छात्रों को हॉस्टल में कब्जा दिलाया गया, जिन्हें हॉस्टल आवंटित किए गए हैं और वे हॉस्टल में फॉर्म एवं शुल्क जमा कर चुके हैं अधीक्षक डॉ. विनम्र सेनसिंह के अनुसार इस अभियान में हॉस्टल के पूर्व छात्रों का काफी सहयोग रहा और उन्होंने हॉस्टल की परंपरा का निर्वहन किया, जिसकी वजह से शांतिपूर्ण तरीके से हॉस्टल को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया।