फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : बुलडोजर चलने के बाद नाटकीय ढंग से हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 30 May 2022 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पकड़ा गया खुर्शीद मामले में नामजद कराए गए चार आरोपियों में से एक है। घटना में उसके दो भाई जैद व जावेद भी नामजद हैं। एक दिन पहले ही चारों आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।
 
विज्ञापन
Prayagraj News : मुबस्सिर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ के रूदापुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी खुर्शीद अहमद सोमवार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि उसे रंगपुरा, फाफामऊ से पकड़ा गया। साथ ही उसके कब्जे से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किया गया। लेकिन चर्चा यह भी रही कि घर पर बुल्डोजर चलने के बाद उसने रात में ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

विज्ञापन



पकड़ा गया खुर्शीद मामले में नामजद कराए गए चार आरोपियों में से एक है। घटना में उसके दो भाई जैद व जावेद भी नामजद हैं। एक दिन पहले ही चारों आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।


पुलिस ने बताया कि उसका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। उस पर कुल आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसमें हत्या के साथ ही गुंडा एक्ट का भी मामला शामिल है। एक दिन पहले ही जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने उसके रूदापुर गांव स्थित घर पर बुल्डोजर चलवाया था। सूत्रों का कहना है कि रात में ही खुर्शीद ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें