फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुरंत बदल दें कार और, बाइक में लगी डिजाइनर नंबर प्लेट

Wed, 17 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप ने अपनी गाड़ी में नंबर प्लेट पर डिजाइनर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखवाएं हैं तो उसे तत्काल बदल दें, वर्ना गाड़ी बंद होगी और जुर्माना भी भरना होगा। नंबर प्लेट पर आड़े-तिरछे अक्षर और अंक लिखे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय कार्रवाई करने जा रहा है। इसके पहले विभाग ने लोगों को तत्काल नंबर प्लेट पर तय मानकों के मुताबिक अक्षर और अंक लिखवाने की हिदायत दे दी है क्योंकि इसके बाद जांच अभियान में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


आरटीओ की ओर से दोपहिया और चार पहिया वाहनों की प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखने के मानक तय हैं। इसके तहत प्लेट पर सीधे और सरल अक्षर एवं अंक लिखवाने का प्रावधान है। बाइक में पीछे की नंबर प्लेट पर अक्षरों की ऊंचाई 35 मिली मीटर, मोटाई सात मिलीमीटर एवं बीच का स्थान पांच मिली मीटर जबकि अंकों की ऊंचाई 40 मिली मीटर तय है। इसी तरह आगे की नंबर प्लेट में अक्षर एवं अंकों की ऊंचाई 35 मिली मीटर, मोटाई सात एवं बीच का स्थान पांच मिली मीटर तय है। चारपहिया वाहन में पीछे और आगे की प्लेट पर अक्षर एवं अंक का साइज 65 मिली मीटर, मोटाई एवं बीच का स्थान 10-10 मिली मीटर निर्धारित है लेकिन शहर की सड़कों पर दौड़ रहे काफी वाहनों में इन मानकों का पालन नहीं हो रहा है।

खासकर युवा वाहनों में डिजाइन नंबर प्लेट लगाते हैं। प्लेट पर लिखे आड़े-तिरछे नंबर एक नजर में समझ में ही नहीं आते। यही हाल चारपहिया वाहनों का भी है। इसकी वजह से कई बार दुर्घटनाएं होने के बाद गाड़ियों की पहचान करना मुश्किल होता है। एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार सिंह गाड़ियों में मानकों के मुताबिक ही नंबर लिखे होने चाहिए। इसे लेकर शासन भी सख्त हो गया है। अब ऐसे वाहनों के खिलाफ अगले कुछ दिनों में अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें