फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के मासूम से दुष्कर्म

Sat, 13 Feb 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के धूमनगंज इलाके में आठ वर्ष के बच्चे से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एडीए पार्क की झाड़ी से मासूम की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे। पास के ही युवक की करतूत देख लोग आगबबूला हो गए। आरोपी भागा तो लोगों ने उसे दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद उसे राजरूपपुर पुलिस चौकी ले गए। वहीं बच्चे को लेकर परिजन अस्पताल चले गए। धूमनगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

झलवा का एक युवक घर में ही बैट्री की दुकान चलाता है। उसका आठ साल का बेटा पास के ही एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। शुक्रवार को वह घर के बाहर खेल रहा था। तभी पास ही रहने वाला संजय चौहान (21) आया। संजय बच्चे को खेलने के बहाने एडीए के सूनसान पार्क में ले गया। यहां उसने बच्चे को दबोच लिया और दुराचार किया। मासूम की चीख का भी उस पर कोई असर नहीं पड़ा। उधर से गुजर रहे लोगों ने झाड़ी से बच्चे के सिसकने की आवाज सुनी तो पहुंचे। बच्चे की हालत देख लोग भड़क उठे। आरोपी को पकड़कर भीड़ पीटने लगी। जानकारी पाकर बच्चे के घरवाले भी आ गए। आरोपी को पकड़कर राजरूपपुर चौकी लाया गया। यहां से धूमनगंज थाने ले गए। धूमनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर धूमनगंज महेंद्र सिंह देव ने बताया कि बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें