फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मियों को साहसिक खेलों से जोड़ने की मुहिम

Sat, 13 Feb 2016 12:55 AM IST
allahabad news
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को साहसिक खेलों से जोड़ने की मुहिम शुरू की है ताकि उनके टीम वर्क की भावना जागृत की जा सके और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके लिए केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के बैनर तले गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें मॉडरेट ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी आदि कार्यक्रम शामिल हैं। इनका आयोजन ऋषिकेश, हरिद्वार, नीलकंठ, राजाजी नेशनल पार्क में किया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को तनाव से दूर रखने, उनमें टीम और सहयोग की भावना जागृत करने, विपरीत परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करने, आपदा से निपटने, पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने सहित तमाम उद्देश्यों से सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को साहसिक खेलों एवं इनके जैसी अन्य गतिविधियों से जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए देश भर से केंद्रीय कर्मचारियों से आवेदन भी मांगे गए थे। शर्त यह थी कि किसी भी बैच में 20 से कम कर्मचारी नहीं होंगे। हर बैच के लिए कार्यक्रम की समय सीमा पांच दिन एवं चार रातें निर्धारित की गईं। कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किए गए। पहले चरण में 27 से 31 जनवरी, दूसरे में पांच से नौ फरवरी और तीसर चरण में 10 से 14 फरवरी तक अलग-अलग बैचों को साहसिक खेलों में शामिल होने का मौका मिला। इस कार्यक्रम में शामिल हर कर्मचारी पर 17 हजार 550 रुपये का खर्च आना है, जिसकी प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। कर्मचारी इस तरह की गतिविधियों से नियमित रूप से जुड़े रहें, सो आगे भी ऐसे आयोजन कराए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें