फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी अचानक इलाहाबाद पहुंचीं

Sat, 13 Feb 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिया गांधी का पहले इलाहाबाद आने का कार्यक्रम, फिर दो दिन बाद रद्द होने की सूचना और इसके उनका अचानक इलाहाबाद पहुंच जाना। शुक्रवार शाम इलाहाबाद पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय सोनिया गांधी का दौरा बेहद गोपनीय रहा। कांग्रेसी हों या प्रशासनिक अफसर, सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी ने सोनिया गांधी के आसपास किसी को फटकने भी नहीं दिया। सोनिया गांधी तक वहीं पहुंचे, जिनसे वह मिलाना चाहती थीं। उन्होंने रात स्वराज भवन में बिताई और इस दौरान कमला नेहरू कैंसर संस्थान का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

दरअसल, सोनिया गांधी का यह दौरान राजनीतिक नहीं था, बल्कि वह यहां कमला नेहरू ट्रस्ट से संबंधित कार्यों के लिए आईं। सोनिया गांधी के इलाहाबाद आने का प्रस्ताव कार्यक्रम एसपीजी ने पहले ही जारी कर दिया था। बाद में सुरक्षा कारणों से उनके आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। ऐसे में उनके स्वागत को तैयार बैठे कांग्रेसी भी ठंडे पड़ गए। शुक्रवार शाम पांच बजे के आसपास सोनिया गांधी अचानक स्वराज भवन पहुंचीं। उनके आने की सूचना कुछ ही देर में आग की तरह फैल गई। सूत्रों ने बताया कि वह रायबरेली से वायुयान से शाम चार बजे के आसपास बमरौली हवाई अड्डे पर पहुंची। वहां से एसपीजी की सुरक्षा में सड़क मार्ग से स्वराज भवन पहुंचीं। उनके काफिले में चार वाहन थे। सभी वाहन स्वराज भवन के भीतर पहुंचे और उसके बाद स्वराज भवन का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया सूत्रों ने बताया इसके बाद सोनिया गांधी स्वराज भवन के ऊपरी तल पर निरीक्षण करने गईं। इस बीच कमला नेहरू की मुख्य अधिशासी अधिकारी मधु चंद्रा सोनिया से मिलने पहुंचीं। दोनों के बीच तकरीबन पंद्रह मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद सोनिया गांधी सीधे कमला नेहरू कैंसर संस्थान पहुंची। वहां संस्थान के निदेशक डॉ. बी. पॉल की ओपीडी चल रही थी। सोनिया सीधे वहीं पहुंच गईं। वार्ड भी देखे। निदेशक ने उन्हें बताया कि संस्थान में कुछ आधुनिक उपकरणों की कमी है। साथ ही उन्होंने कुछ खामियां भी गिनाईं। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने कमला नेहरू ट्रस्ट के फंड संबंधी मुद्दों पर भी ट्रस्ट के सदस्यों के साथ वार्ता की और ट्रस्ट से संबंधित कुछ अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कीं। संभावना है कि सोनिया शनिवार सुबह बमरौली हवाई अड्डे से वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी। हालांकि उनके लौटने का कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
कांग्रेसियों को जैसे ही सूचना मिली कि सोनियां गांधी स्वराज भवन पहुंच गई हैं, कार्यकर्ताओं की वहां भीड़ जुट गई लेकिन स्वराज भवन का मुख्य गेट बंद था। घंटों इंतजार के बाद भी कांग्रेसियों की सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी। पार्टी नेता मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, श्रीशचंद्र दुबे सहित कई नेता वहां से खाली हाथ लौट गए। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने बताया कि सोनिया गांधी से कार्यकर्ताओं की मुलाकात के लिए प्रदेश या केंद्रीय नेतृत्व से शुक्रवार देर रात तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें