फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court : बिना गाउन के कोर्ट में पेश हुए वकील हाईकोर्ट ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Wed, 16 Mar 2022 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड व अन्य की विशेष अपील पर सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने याचिका को अगली तिथि तक सुनवाई के लिए टाल दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना गाउन के कोर्ट में पेश हुए एक वकील की खिंचाई करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। हालांकि, कोर्ट ने अधिवक्ता केसाथ रियायत भी की। कोर्ट ने इस बात पर नरमी बरती जब अधिवक्ता ने कहा कि वह युवा हैं। कोर्ट ने मामले को उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के समक्ष भेजने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन




न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड व अन्य की विशेष अपील पर सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने याचिका को अगली तिथि तक सुनवाई के लिए टाल दिया।



इसके पहले हाईकोर्ट ने एक जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए एक अधिवक्ता के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की थी, क्योंकि अधिवक्ता ड्रेस में ऑनलाइन सुनवाई में उपस्थित नहीं हो सके। कोर्ट ने मामले की सुनवाई केलिए अगली तिथि तय कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें