Prayagraj News : प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण करते रेलवे बोर्ड के चैयरमैन वीके त्रिपाठी।
- फोटो : प्रयागराज
सीआरबी ने कहा जंक्शन के पुनर्विकास का तेजी से हो काम
सीआरबी वीके त्रिपाठी ने प्रयागराज जंक्शन के निरीक्षण के दौरान स्टेशन पुनर्विकास योजना एवं यार्ड रीमॉडलिंग योजना की समीक्षा की। सीआरबी ने प्रयागराज जंक्शन के रीडेवलपमेंट का पूरा प्लान देखा।
उसका मैप देखने के बाद उन्होंने कहा कि यह कार्य अगले दो वर्ष के भीतर हो जाना चाहिए। यार्ड रीमॉडलिंग को लेकर प्रयागराज जंक्शन पर बनाए जाने वाले दो नए प्लेटफार्म कहां बनाए जा रहे हैं उसके बारे में भी उन्होंने अफसरों से जानकारी ली।
दो वर्ष में 160 किमी की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी ट्रेनें
0 प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण करने के बाद सीआरबी ने एनसीआर मुख्यालय में अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान मिशन रफ्तार के तहत ट्रेनों की स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा किए जाने को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुुंबई रेलमार्ग में किए जा रहे कार्यों के बारे में उन्होंने जानकारी ली। यहां अफसरों ने बताया कि अगले दो वर्ष के भीतर एनसीआर के इन दोनों रेलमार्गों में ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा की हो जाएगी।
Prayagraj News : प्रयागराज पहुंचे रेलवे बोर्ड केे चेयरमैन वीके त्रिपाठी को सलामी देते जवान।
- फोटो : प्रयागराज