उन्होंने कहा है कि अगर चुनाव लड़ना होगा तो चुनाव समिति इसकी घोषणा करेगी। लेकिन मेरी जानकारी में चुनाव लड़ने जैसी कोई बात फिलहाल नहीं है। वहीं दो फरवरी से यूपी विधानसभा के शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले एक फरवरी को अयोध्या में होने जा रही योगी सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक है। कहा वहां प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा हुई है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे 22 जनवरी 2024 के इस समारोह में रहने का मौका मिला।
30 अक्टूबर 1990 और 6 दिसंबर 1992 को भी वहां रहने का मौका मिला। उन्होंने कहा है कि देश में इस वक्त राममय माहौल है और मोदी की लहर है। उन्होंने कहा कि 2024 में पीएम मोदी के विजय रथ को कोई रोक नहीं पाएगा। भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इसके पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर सांसद केसरी देवी पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हषवर्धन बाजपेयी, क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ,निर्मला पासवान, सुबोध सिंह, पूर्व विधायक दीपक पटेल, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, सचिन जायसवाल आदि ने उनका स्वागत किया।
परिवारवादी पार्टी के सुझाव की जरूरत नहीं
समाजवादी पार्टी द्वारा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया,बी पी मंडल, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और जयप्रकाश नारायण जैसे नेताओं को भी उनके योगदान के लिए भारत रत्न दिए जाने की मांग पर डिप्टी सीएम कहा कि समाजवादी पार्टी अब परिवारवादी पार्टी हो गई है। परिवारवादी पार्टी के सुझाव की जरूरत न ही भारतीय जनता पार्टी को है और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है। भी जो महान व्यक्तित्व हैं या महापुरुष हैं उन्हें सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। किसी ने नहीं सोचा था कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान मिलेगा, लेकिन पीएम मोदी ने यह भी कर दिखाया है।