फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : एपीएस भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी,  तीन चरणों में 331 पदों पर होनी है भर्ती

Thu, 20 Jun 2024 01:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एपीएस के 331 पदों पर तीन चरणों के माध्यम से भर्ती होनी है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी। सात जनवरी 2024 को प्रयागराज सहित प्रदेश के पांच जिलों में पहले चरण की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती-2023 के दूसरे चरण की परीक्षा 28 जून से 18 जुलाई 2024 तक लखनऊ नगर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में सुबह नौ से दोपहर 12:30 बजे और अपराह्न दो से शाम 5:30 बजे तक होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बुधवार को परीक्षा कार्यक्रम के साथ अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए।

एपीएस के 331 पदों पर तीन चरणों के माध्यम से भर्ती होनी है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी। सात जनवरी 2024 को प्रयागराज सहित प्रदेश के पांच जिलों में पहले चरण की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। चार मार्च 2024 को जारी लिखित परीक्षा के परिणाम में 5889 अभ्यर्थियाें को दूसरे चरण के तहत हिंदी आशुलिपि एवं हिंदी टाइपिंग परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

विज्ञापन


दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 14 मार्च से पांच अप्रैल तक आवेदन लिए गए थे। आयोग के कैलेंडर में दूसरे चरण की परीक्षा नौ अप्रैल से प्रस्तावित थी,लेकिन आयोग ने यह परीक्षा स्थगित कर दी थी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा और प्रवेश शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

100 अंकों की होगी दूसरे चरण की परीक्षा
 

द्वितीय चरण की परीक्षा 100 अंकों की होगी। आशुलिपि (हिंदी) 75 अंकों और कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग परीक्षा 25 अंकों की होगी। आशुलिपि कौशल एवं टंकण परीक्षा के लिए क्रुति देव फॉन्ट के साथ मंगल फॉन्ट का विकल्प भी दिया जाएगा। पहले और दूसरे चरण की परीक्षा में न्यूनतम मानकों पर जो अभ्यर्थी सफल होंगे, वहीं अभ्यर्थी तृतीय चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। तीसरे चरण में कंप्यूटर प्रैक्टिकल 50 अंकों का होगा और इसके लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का वक्त मिलेगा। तीनों चरणों की परीक्षा के अंकों को जोड़कर श्रेष्ठता के आधार पर चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें