फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : बीए में नए कटऑफ के तहत प्रवेश आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विवि ऱ् बीए में नए कटऑफ के तहत प्रवेश आज से
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीए में नए कटऑफ के तहत छह दिसंबर से प्रवेश शुरू होने जा रहे हैं। वहीं, रविवार को बीएससी में कुल 79 अभ्यर्थियों के दाखिले हुए। इनमें ईडब्ल्यूएस के तहत 72 अभ्यर्थियों ने बीएससी गणित, एसटी वर्ग के तीन अभ्यर्थियों ने बीएससी बायोलॉजी और ओबीसी वर्ग के चार अभ्यर्थियों ने बीएससी होमसाइंस में प्रवेश लिए। वहीं, बीए में प्रवेश के लिए छह दिसंबर को सभी श्रेणी (अनारक्षित वर्ग) के उन अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है, जिन्हें प्रवेश परीक्षा में 190.40 या अधिक अंक मिले हैं। इसके साथ ही एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को भी बुलाया गया है।
ईश्वर शरण में प्रवेश के लिए आज का कटऑफ
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छह दिसंबर को बीकॉम में प्रवेश के लिए ओबीसी वर्ग में 125 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 45 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों, बीए में प्रवेश के लिए ओबीसी वर्ग में 100 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 80 या अधिक अंक एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों, बीएससी बायोलॉजी में प्रवेश के लिए सभी वर्ग में 100 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों और बीएससी मैथ्स में सभी वर्ग में 110 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी में स्नातक प्रवेश आज से
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया छह दिसंबर से शुरू होगी। बीकॉम में प्रवेश के लिए सभी वर्ग में 160 या अधिक अंक पाने वाले छात्रों, बीएससी में 160 या अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं, बीए में 160 या अधिक अंक पाने वाले छात्रों को कीडगंज परिसर और बीकॉम में प्रवेश के लिए सभी वर्ग में 165 या अधिक अंक पाने वाली छात्राओं, बीए में 160 या अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को जीरो रोड परिसर में बुलाया गया है। रिपोर्टिंग समय सुबह नौ से 11 बजे और प्रवेश का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें