फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6000 किलोमीटर की यात्रा पर साइकिल सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह हजार किमी की यात्रा पर रवाना हुए साइकिलिस्ट
विज्ञापन

प्रयागराज। रोटरी अंतरराष्ट्रीय की पहल पर पर्यावरण संरक्षण के तहत रविवार को चार युवा साइकिल सवारों को 6000 किलोमीटर की यात्रा पर रवाना किया गया। टीम में शामिल साइकिल सवार कोलकाता के प्रमोद दास, रांची के अजित कुमार सिंह, औरंगाबाद के राकेश कुमार पवन और प्रयागराज के मनीष मिश्र यह दूरी 33 दिनों में पूरी करंगे। टीम केसदस्य शामिल महालेखाकार कार्यालय के मनीष मिश्र ने बताया कि 6000 किलोमीटर के एक्सपीडिशन में देश के गोल्डन क्वैड्रैंगल को पूरा किया जाएगा, जिसमें यात्री दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकात में एक-एक दिन रुकेंगे। बाकी समय निरंतर 200 किमी की यात्रा करेंगे। अभियान का उद्देश्य लोगों के मन में साइकिल चलाने के प्रति रुचि पैदा करना है। इस दौरान एक कोष भी आरंभ किया गया है, जिससे लोग दिव्यांगों के लिए साइकिल, कृत्रिम अंग आदि के लिए सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि सीओ संतोष सिंह ने कम से कम तीन से चार किलोमीटर साइकिल चलाने या पैदल चलने का संकल्प दिलाया। इससे पहले सिद्धार्थ आजाद, मुनिराज और संजोव गोयल की ओर से शंखनाद और मंत्रोच्चार केबीच के बीच उन्होंने झंडा दिखाकर यात्रियों को रवाना किया। फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में साइकिलिस्ट क्लब-प्रयागराज पेडलर्स एवं राइड गैंजेस ने भी सहयोग किया। रोटरी प्रयागराज के अध्यक्ष संजीव गोयल ने संचालन किया। पूर्व अध्यक्ष मुनिराज ने पूजा-अर्चना कर रैली को सफलता की कामना की जबकि पूर्व अध्यक्ष प्रकाश आजाद ने मुख्य अतिथि और साइकिल सवारों को श्रीमद्भगवत गीता की प्रति भेंट की। कार्यक्रम में डॉ. आरएन मिश्रा, डॉ मनीषी बंसल, डॉ. चेतना बंसल, प्रो.योगेश्वर तिवारी, सुधीर गंभीर, अजय मंध्यान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें