फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 विषयों की पीजीटी परीक्षा में 80 फीसदी रही उपस्थिति

विज्ञापन
80 percent attendance in 12 subjects PGT exam - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की पीजीटी 2021 की 12 विषयों की लिखित परीक्षा मंगलवार को सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा नियंत्रक एवं चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में 2,65, 892 अभ्यर्थियों को प्रवेश निर्गत किए थे। कुल 2,14, 637 यानी 80. 72 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 51255 यानी 19.27 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे के बीच भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान और तर्कशास्त्र की परीक्षा थी। इसमें 135491 अभ्यर्थियों के लिए 332 केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली की परीक्षा में 106971 यानी 78.95 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा शामिल हुए। दूसरी पाली में सुबह ढाई से साढ़े चार बजे तक में रसायन विज्ञान, भूगोल, हिंदी, शारीरिक शिक्षा, वाणिज्य, संगीत गायन की परीक्षा में कुल 130401 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसके लिए कुल 319 केंद्र बनाए गए थे। दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 107666 यानी 82.57 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 22735 यानी 17.43 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
आज दो पालियों में 11 विषयों की परीक्षा
प्रयागराज। पीजीटी 2021 में आज 11 विषयों की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, संगीत वादन की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में अंग्रेजी, कृषि, शिक्षा शास्त्र, कला, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। पहली पाली में 1,15,484 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इसके लिए सूबे में 288 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि दूसरी पाली में 92,025 अभ्यर्थी हैं। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 237 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें