फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 फीसदी ने छोड़ी संभागीय निरीक्षक भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
78 फीसदी ने छोड़ी संभागीय निरीक्षक भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से रविवार को आयोजित संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा 78 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। वर्षों बाद इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आयोग की कोई परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक के 35 पदों पर भर्ती के लिए 6385 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी। रविवार को प्रयागराज के 15 केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा में 1447 परीक्षार्थी (22.66 फीसदी) और दूसरी पाली में 1415 अभ्यर्थी (22.16 फीसदी) अभ्यर्थी ही शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा में शामिल 32 परीक्षार्थी दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल नहीं हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें