फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : चिकित्सा शिक्षा विभाग में 514 पदाें पर होगी भर्ती, इस माह के अंत तक करा लिए जाएंगे इंटरव्यू

Sun, 05 Mar 2023 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 एनेस्थेस्टि के 514 पदों पर सीधी भर्ती के लिए मार्च के अंत तक करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 एनेस्थेस्टि के 514 पदों पर सीधी भर्ती के लिए मार्च के अंत तक करा लिए जाएंगे। इसके साथ ही मुद्रण एवं लेख सामग्री विभाग में सहायक निदेशक (मुद्रण) के पांच पदों पर भर्ती के लिए भी इस माह के अंत तक साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी की गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-दो) एनेस्थेस्टि के 476 पदों, असिस्टेंट प्रोफेसर सामान्य सर्जरी के तीन, असिस्टेंट प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन के 12, असिस्टेंट प्रोफेसर जनरल मेडिसिन के नौ, असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी के चार, असिस्टेंट प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स के सात एवं असिस्टेंट प्रोफेसर टीबी एंड चेस्ट के तीन पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें