ट्रैफिक पुलिस ने लांच की ई चालान मशीन
जेब में पैसे नहीं हैं तो एटीएम कार्ड से पैसे हो जाएंगे ट्रांसफर
इलाहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को शहर में ई चालान मशीन लांच की है। सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर पहला ई चालान किया गया। अगर जेब में पैसे नहीं है तो ट्रैफिक पुलिस एटीएम कार्ड के माध्यम से ई चालान करेगी। पैसे सीधे ट्रैफिक पुलिस के खाते में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे।
ई चालान मशीन का सुभाष चौराहे पर शुभारंभ एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव और एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने किया। प्रभारी टीआई विलास यादव ने पहला ई चालान किया। टीआई ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को 25 ई चालान मशीन मिली है। चेकिंग के समय अधिकारी, टीआई और टीएसआई मशीन अपने साथ रखेंगे। कई बार होता है कि चालान होने पर लोगों के पास पैसे नहीं होते। उन्हें घर से मंगाना पड़ता था। ई चालान मशीन से अब एटीएम कार्ड से डायरेक्ट पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।