फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए सुल्तानपुर गईं 170 रोडवेज बसें, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, किया हंगामा

Mon, 15 Nov 2021 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर रोडवेज प्रयागराज रीजन की 170 बसों को वहां भेज दिया गया। इस वजह से सोमवार को सिविल लाइंस, जीरोरोड बस स्टेशन पर यात्रियों को खासी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत कानपुर, फैजाबाद रूट के यात्रियों को हुई। बसों की कमी की वजह से आज वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ रूट पर जाने वाली बसों में भी खूब भीड़ गई। इस दौरान दिन में बसों की कमी को लेकर यात्रियों ने भी खूब शोर शराबा किया।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह ही तय हो गया था कि सुल्तानपुर में पीएम के कार्यक्रम के प्रयागराज रीजन की 170 बसों को लगाया जाएगा। रविवार की रात से ही प्रयागराज से बसों को रवाना करना शुरू कर दिया गया। सोमवार दोपहर तक सिविल लाइंस में नाममात्र की ही बसें रह गई। इस दौरान रोडवेज ने दिल्ली जाने वाली सभी बसें निरस्त कर दी। साथ ही बसों की कमी से कानपुर रूट पर चलने वाली बसों के भी फेरे कम कर दिए गए।

दोपहर में फैजाबाद की बस न मिलने से सिविल लाइंस बस स्टेशन पर यात्री भड़क गए। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन मौके पर पहुंचे। किसी तरह से यात्रियों को समझा बुझाकर उन्होंने शांत किया। बाद में फैजाबाद के लिए कुछ बसें लगाई गई। इसके अलावा कानपुर रूट पर सिटी बसों को लगाया गया। देर शाम तक बसों की कमी से यात्री परेशान होते रहे। मंगलवार को भी बसों की कमी से यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें