पीपीई किट के साथ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, पूर्व एमएलए और लिंक लाक्स के सीएमडी जफर आलम ने एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज को 100 पीपीई किट दान दिए हैं। यह किट उन लोगों को दिए जाएंगे जो कोविड 19 रोगियों के सीधे संपर्क में आ रहे हैं।
जेएनएमसी के प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने जफर आलम के प्रतिनिधि से यह किट प्राप्त कीं और उनको धन्यवाद दिया। उन्होंने एएमयू के पूर्व छात्र व छात्राओं से कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में एएमयू की सहायता करने की अपील की। प्रोफेसर सिद्दीकी के अनुसार जफर आलम ने जेएनएमसी को और किट तथा अन्य चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
मेडिकल सुप्रिटेंडेंट प्रो. हारिस मंजूर खान, डिप्टी मेडीकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. उबैद सिद्दीकी और कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग के डॉ. आजम हसीन ने कहा कि जफर आलम, कार्डियोलोजी तथा कार्डियोथोरोसिक सर्जरी विभाग में गरीब मरीजों की मुफ्त सर्जरी कराते रहते हैं। ऐसे नेक कामों में उनकी सहायता अति प्रशंसनीय है।