फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू: कक्षा 10 और 12 की बची परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी

विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई 2020 के बीच होंगी। एएमयू स्कूल शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. असफर अली खान ने बताया कि परीक्षा से 10 दिन पूर्व परीक्षा का शेडयूल परीक्षा नियंत्रक द्वारा वेबसाइट www.amucontrllerexams.com पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को सुझाव दिया कि वह वेबसाइट को देखते रहें। प्रो. असफर अली खान ने आगे कहा कि स्कूल की आनलाइन कक्षाएं 15 मई तक चलेंगी। और छात्रों को होम टास्क, एसाइनमेंट, प्रोजेक्ट आदि 16 से 21 मई के मध्य दिए जाएंगे। इसके साथ ही छात्रों की ऑनलाइन सहायता के लिए उनकी सुविधानुसार शिक्षक 29 मई से 15 जून तक उपलब्ध रहेंगे। गर्मियों की छुट्टियों के बाद कक्षाएं प्रारंभ होने की सूचना बाद में दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें