होटल में प्रवेश करते वक्त बताया गया कि शनिवार को कोर्ट में किसी मामले में तारीख है। मगर आज कोर्ट बंद है। महिला की किसी धारदार वस्तु से हत्या की गई है। साथ में रुका हुआ युवक गायब है।
अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने होटल में महिला की हत्या कर दी गई। होटल के कमरे में महिला का शव मिला है। महिला बीती रात एक युवक के साथ होटल में आकर ठहरी थी।
विज्ञापन
होटल में प्रवेश करते वक्त बताया गया कि शनिवार को कोर्ट में किसी मामले में तारीख है। मगर आज कोर्ट बंद है। महिला की किसी धारदार वस्तु से हत्या की गई है। साथ में रुका हुआ युवक गायब है। माना जा रहा है कि युवक हत्या कर भाग गया। दोपहर तक कमरा न खुलने पर स्टाफ ने कमरा खोला।
महिला का शव देख होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। होटल को दी गई आईडी में महिला और युवक की पहचान अतरौली निवासी के रूप में दर्ज है। मगर पुलिस उसे अभी सत्यापित नहीं कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।