फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डेंगू से महिला की मौत, 36 चपेट में

विज्ञापन
शशी अग्रवाल का फाइल फोटो। - फोटो : CHHARRA
विज्ञापन
छर्रा कस्बा के सोनरान निवासी 55 वर्षीय महिला की डेंगू से मौत हो गई है। उनका उपचार गाजियाबाद स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। इसके अलावा, जनपद में डेंगू के 36 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

छर्रा कस्बा के सोनरान निवासी शशि अग्रवाल (54 वर्ष) पत्नी संजीव अग्रवाल बुखार से पीड़ित थीं। तबियत खराब होने पर परिजन गाजियाबाद उपचार के लिए ले गए। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान प्राइवेट अस्पताल में शशि अग्रवाल की मृत्यु हो गई। उनकी प्लेटलेट्स गिरकर 13 हजार तक पहुंच गई थीं। परिजनों का कहना है कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। महिला मधुमेह से पीड़ित थी। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने डेंगू से मौत की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इसकी सूचना उनके पास नहीं है। जनपद में डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है।
मलखान सिंह जिला अस्पताल के लैब में 90 लोगों की जांच में 36 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में बुखार के मरीजों की भीड़ लगी है। दीनदयाल अस्पताल में बुखार के मरीजों से बेड भरे हुए हैं। नगर निगम के पार्षद विजय तोमर भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। वह दीनदयाल अस्पताल में भर्ती हैं। सांसद सतीश गौतम दो दिन से बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि एक निजी लैब की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ है। वह उपचार के लिए सोमवार को दिल्ली चले गए हैं।
विज्ञापन

बुखार के 96 मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे कैंप एवं अभियान में बुखार के 96 मरीजों को चिन्हित किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में ग्राम सीहोर व नगरीय क्षेत्र संजय गांधी कॉलोनी, विकास लोक कॉलोनी, बन्नादेवी रामनगर व नगला मसानी में कैंप लगाकर 234 लोगों को दवाएं दी गईं। 1241 घरों के भ्रमण में 37 पात्रों में डेंगू का लार्वा मिला है। 71 बुखार के रोगियों की रक्तपट्टिका बनाई गई। डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें और मच्छरदानी लगाकर सोएं। बुखार होने पर दर्द निवारक दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें