फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अक्तूबर तक मौसम में होता रहेगा परिवर्तन

विज्ञापन
एटा रोड पर बारिश से बचने के लिए छाता लेकर जाती ‌महिला। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
18 सितंबर को मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश नहीं हुई और धूप भी खिली, लेकिन 22 सितंबर को बूंदाबांदी के साथ बारिश भी हुई और मौसम अचानक बदल गया। बुधवार को बारिश के बाद शाम को गर्मी ने नहीं सताया। हां, कुछ स्थानों पर उमस ने परेशान किया। सड़कों पर कई जगह जलभराव होने से कीचड़ हो गया। कुछ स्थानों पर पानी के कारण जाम भी लगा। आरएएफ रोड, ओजोन सिटी रोड, पीएसी के पास, रामघाट रोड, मैरिस रोड सहित पुराने शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। जिससे वाहन सवारों और पैदल चलने वालों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 14 अक्तूबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। कभी धूप निकलेगी तो कभी उमस बढ़ने पर अचानक बारिश होगी। एएमयू के भूगोल विभाग के प्रो. अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अब बरसात का मौसम जा रहा है और सर्दी का मौसम दस्तक देने वाला है। इसलिए इस वक्त ये परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बहुत जल्द ही ये परिवर्तन चक्र पूरा होगा। 15 अक्तूबर के बाद मौसम सामान्य होगा। अक्तूबर के अंत तक कुछ सर्दी होने लगेगी।
गौर हो कि इससे पूर्व 17 और 18 सितंबर को जबरदस्त बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी। 17 सितंबर को बारिश हुई लेकिन 18 का दिन सूखा ही रहा था। 19, 20 और 21 सितंबर को भी कहीं कहीं बूंदाबांदी हुई, लेकिन पूरे दिन मौसम सामान्य बना रहा। उमस ने जरूर लोगों को परेशान किया। बुधवार को बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी दोनों से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें