फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर वोल्वो बस ने दो कारों को मारी टक्कर, महिला समेत चार की मौत और छह घायल

Mon, 24 Jul 2023 04:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहले से ही एक दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर खड़ी थी, जिसमें फंसे हुए घायलों को पुष्पेंद्र निकालने लगा। तभी पीछे से एक प्राइवेट वोल्वो बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस बीच एक दूसरी कार भी बस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार और बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में टप्पल के पास यमुना एक्सप्रेस पर एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था, तभी पीछे से वोल्वो बस ने कार में टक्कर मार दी। इस बीच एक दूसरी कार भी बस की चपेट में आ गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुरी तरह लोग कार में ही फंस गए। किसी तरह कार से लोगों को निकाला गया। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

अवागढ़ निवासी पुष्पेंद्र जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी करने के लिए निकला था। यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहले से ही एक दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर खड़ी थी, जिसमें फंसे हुए घायलों को पुष्पेंद्र निकालने लगा। तभी पीछे से एक प्राइवेट वोल्वो बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मदद कर रहा पुष्पेंद्र और वैगनआर में फंसा युवक चपेट में गया। इस बीच वहां एक अन्य स्विफ्ट कार भी इस टक्कर की चपेट में आ गई। मौके पर एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। मरने वालों में  पुष्पेन्द्र, पुष्पेन्द्र कुमार, पवन और जोगेन्द्री शामिल हैं। थाना टप्पल प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि एक्सीडेंट को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें