फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के फैसले का करें ऐसा सम्मान, दुनिया में हो एएमयू का नाम: कुलपति

Tue, 05 Nov 2019 03:54 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर तारिक़ मंसूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर का पहली बार अयोध्या मामले पर बयान आया है। उन्होंने देश-विदेश में फैली एएमयू बिरादरी और समाज के सभी वर्गों से आपसी भाईचारा, कौमी एकजहती व गंगा-जमनी तहजीब को कायम रखने की अपील की है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने अयोध्या मामले को लेकर लिखित अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय से जल्द ही अयोध्या मामले पर फैसला आने वाला है। इसलिए अदालत के फैसले का सम्मान करना सभी लोगों के लिए फर्ज है। 

उन्होंने कहा कि फैसले पर किसी भी तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए और न ही किसी भी गतिविधि में भागीदारी होनी चाहिए, क्योंकि इससे एएमयू परिसर, शहर व देश के शांतिपूर्ण वातावरण को पलीता लग सकता है। 
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि दुनियाभर के लोगों को दिखाने व बताने का वक्त आ गया है कि हम सभी कानून व्यवस्था व उच्चतम न्यायालय के फैसले को बड़े ही ईमानदारी से ससम्मान स्वागत करते हैं और करेंगे भी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह विशेष रूप से उनके शांतिप्रिय व सुसंस्कृत विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर झूठे प्रचार व फर्जी समाचार और अफवाहों से दूर रहना चाहिए। हम सभी को संयम, देश में सद्भावना व सौहार्द बनाए रखना चाहिए। 

कुलपति ने कहा कि देश में समृद्ध विरासत है और हमारी सबसे बड़ी संस्कृति, भाषा, धर्म शक्ति विविधता में एकता है। उन्होंने कहा कि‘ मैं एक बार फिर एएमयू बिरादरी के सभी वर्गों शिक्षकों, छात्रों व अन्य लोगों से अपील करता हूं कि एएमयू व समाज के सभी वर्गों के बीच सद्भाव भाईचारा बनाए रखने के लिए शिक्षण, कर्मचारी, पूर्व छात्र, शुभचिंतक मिलकर काम करेंगे’।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें