फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

Sun, 03 Nov 2019 02:00 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अलीगढ़ जनपद के चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले युवती की जलाने से हुई मौत से पहले युवती द्वारा मृत्यु पूर्व दिए बयानों की वीडियो वायरल होने और उसकी मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है। 

घटना 30 अक्टूबर की है। चंडौस थाना क्षेत्र के गांव की अनुसूचित जाति की महिला अपनी 22 वर्षीय बेटी को घर में अकेला छोड़कर खेत पर चली गई थी। महिला की मानें तो जब घर लौटकर आई तो पड़ोस के दो युवकों को घर से निकल कर भागते हुए देखा। 
विज्ञापन


यह देखकर वह घर के अंदर गई तो बेटी जली हुई हालत में बदहवास पड़ी थी। उसने भागने वाले दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म करने और उसके बाद केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

मृतका की मां ने इन बयानों का वीडियो भी बना लिया है। चंडौस थाना इंस्पेक्टर सीपी सिंह के अनुसार युवती द्वारा मृत्यु पूर्व दिए बयान की वीडियो और उसकी मां की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी व पीड़ित परिवार में पुरानी रंजिश भी है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें