फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पीएसी के पास गड्ढे में फंसे वाहन, दिनभर लगा रहा जाम

विज्ञापन
रामघाट रोड पीएसी पेट्रोल पंप के सामने लगा जाम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने हुए गड्ढे अब लोगों के सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं। दो दिन की बारिश के बाद मंगलवार को दिनभर यहां ऐसा जाम लगा रहा कि चौपहिया वाहनों को गुजरने में सवा घंटे का समय लग गया। आलम यह रहा कि सुबह 9 बजे से जाम लगना शुरू हो गया और दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के गड्ढों में भरा पानी निकलवाने से थोड़ी राहत मिली। जाम में फंसे लोग यही कहते रहे कि हे राम! ये कैसा जाम।
विज्ञापन

रविवार व सोमवार को हुई बारिश ने जिले की सड़कों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। रामघाट रोड पर पीएसी के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने कई सालों से चली आ रही जलभराव व गड्ढों की समस्या और भी विकट हो गई। गंदगी, जलभराव व सड़कों के गड्ढों के घाव उभर कर सामने आ गए। इसमें फंसकर वाहन स्वामी व राहगीर त्राहिमाम करते नजर आए। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर करीब तीन बजे तक जाम से लोग बेहद परेशान रहे। लगातार चार दिन से चली आ रही इस समस्या पर बुधवार को लोक निर्माण विभाग की नजर गई। विभागीय टीम ने दोपहर बाद पंप सेट लगाकर पानी निकलवाया और कुछ गड्ढे भी भरवाए। अब विभागीय टीम को काम शुरू करने के लिए पानी पूरी तरह सूखने का इंतजार है।
यह समस्या कई साल पुरानी है। आसपास के घरों व दुकानों के पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से यह पानी सड़क पर भरा रहता है। बारिश के समय तो यहां कई फुट तक पानी भर जाता है। हाल ही में रविवार एवं सोमवार को हुई बारिश ने यहां स्थिति और भयावह कर दी। बुधवार सुबह से लगे जाम का शोर दोपहर में पीडब्लूडी अफसरों तक पहुंचा। एई सुनील चौहान ने बताया कि पंप सेट लगवाकर पानी निकलवा दिया गया है। जलभराव के चलते नाला खुदाई का काम भी रुका हुआ है। पानी सूखने पर नाला खुदाई एवं सीसी रोड निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। बताते चलें कि यहां साढे़ चार सौ मीटर लंबा नाला खुदना है। इस नाले को पीएसी नाले से जोड़ा जाएगा। पेट्रोल पंप के सामने 160 मीटर क्षेत्र में सीसी रोड का निर्माण होगा। इसमें 1.23 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें