फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सिकंदराराऊ में आरओबी के डिजाइन को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष निगम
विज्ञापन

अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड सिक्सलेन हाईवे पर काम तेजी से जारी है। इसी हाईवे पर हाथरस जिले में सिकंदराराऊ में सिक्सलेन रेलवे रोड ओवरब्रिज बनना है, जिसकी मंजूरी उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर मंडल ने दे दी है। जनरल अरेंजमेंट डिजाइन (जीएडी) पास कर दिया गया है। जीएडी पास न होने से ही निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। इस पुल में रेलवे ट्रैक के ऊपर 80 मीटर लंबा हिस्सा है। अब रोड ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू होगा। इसी तरह भोगांव से ठीक पहले रेलवे का रोड ओवरब्रिज बनकर चालू हो चुका है। कन्नौज में एक और कानपुर में दो रेलवे ओवर ब्रिज पर काम होगा। इस रास्ते पर कुल पांच रेलवे ओवरब्रिज हैं।
विज्ञापन

भारत माला योजना के तहत बनाए जा रहे इस हाईवे को सिक्सलेन में डिजाइन किया गया है। इसमें सभी पुल, ओवरब्रिज और अन्य निर्माण सिक्सलेन के बन रहे हैं। जमीन पर अभी चार लेन को पूरा किया जा रहा है, दो लेन की जगह खाली रहेगी। जिसे भविष्य की जरूरत पर बनाया जा सकेगा। लगभग सात हजार करोड़ रुपये का ये महत्वाकांक्षी प्राजेक्ट वर्ष 2023-24 में पूरा होगा। एनएचआई अलीगढ़ कानपुर प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर पीपी सिंह ने बताया कि गोरखपुर रेलवे मंडल से सिकंदराराऊ रेलवे ओवरब्रिज की मंजूरी मिल गई है। इसकी सिक्सलेन डिजाइन को मंजूर करने में थोड़ा वक्त लगा है। अब इस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। ये पूरा हाईवे सिक्सलेन की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। इसी के अनुसार पुल, पुलिया और रेलवे रोड ओवरब्रिज और बाईपास के पुल बनाए गए हैं, जिससे भविष्य में इसको कभी भी सिक्सलेन में बदला जा सकेगा। अलीगढ़ से मैनपुरी तक और मैनपुरी के नबीगंज से कानपुर आईआईटी गेट तक इसका निर्माण कार्य होगा। पूरा प्रोजेक्ट लगभग सात हजार करोड़ रुपये का है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा है कि इस प्रोजेक्ट की अलीगढ़ मंडल की सभी अड़चनों को दूर कर दिया है। अब इसका निर्माण कार्य और तेज गति से पूरा होगा। सिकंदराराऊ में जो परेशानी है, वह पुल बनने के बाद दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें