फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पानी के लिए नगर निगम में हंगामा, लगाए नारे

विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर सेवा भवन स्थित नगर निगम कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के मोहल्ला मखदूम नगर, गोला आबादी, सुपर कॉलोनी के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सोमवार को यहां के लोगों ने नगर निगम में हंगामा काटा। महिलाओं ने निगम के कार्यालय के मुख्य द्वार पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे वार्ड नंबर 30 की पार्षद रुखसार के पति अकरम अल्वी के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम में हंगामा किया। पानी की समस्या का समाधान न होने पर नगर निगम के खिलाफ हाय-हाय और मुर्दाबाद के नारे लगे। इसके बाद महिलाएं ने मुख्य द्वार के सामने बैठ गईं। चिलचिलाती धूप में महिलाएं गुस्से में थीं। वह किसी को आने-जाने नहीं दे रही थीं। कार्यालय के अंदर आमजन, कर्मचारियों को पीछे के दरवाजे से बाहर आना पड़ा।
अकरम ने बताया कि करीब चार साल से इलाके के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इलाके के ट्यूबवेल खराब हैं। उन्होंने अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया है। प्रदर्शन में मेहंदी हसन, असलम पहलवान, लालुआ, फाजिल शाह, मोहम्मद असलम कादरी, अमजद, कासिम, गुड्डू, पप्पन आदि थे। इस संबंध में नगर निगम के महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा का कहना है कि इलाके में पानी की परेशानी से वाकिफ हैं। एक महीने में पानी की किल्लत दूर हो जाएगी, क्योंकि जल निगम नए ट्यूबवेल शुरू कर देगा। महाप्रबंधक से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें